THE URBAN
KINETICS
English
ऑनलाइन कोचिंग

ऑनलाइन पर्सनल ट्रेनर, आपके फ़ोन पर

सर्टिफाइड कोच वीडियो पर आपके साथ लाइव ट्रेनिंग करते हैं। हर रेप गिनते हैं, फ़ॉर्म ठीक करते हैं, और आपके हफ़्ते के हिसाब से प्लान बनाते हैं।

एक सेशन में क्या होता है

पहले दस मिनट वॉर्म-अप, और यह देखना कि आपका शरीर कैसे मूव करता है। फिर चालीस मिनट असली ट्रेनिंग, जिसमें कोच गिनती करते हैं, फ़ॉर्म सुधारते हैं और ज़रूरत हो तो वज़न बदलते हैं। आख़िरी दस मिनट में फ़िनिशर, और अगले सेशन तक का प्लान।

किसके लिए है

जिनके पास जिम जाने का समय नहीं है। जो पहली बार शुरू कर रहे हैं। जो काम के लिए ट्रैवल करते रहते हैं। और जो पहले शुरू करके बीच में छोड़ चुके हैं।

खाना भी आपके हिसाब से

डाइट प्लान दाल, रोटी, चावल, सब्ज़ी, पनीर, दही और अंडे पर बनता है। मात्रा कटोरी और रोटी में बताई जाती है, तौलने की ज़रूरत नहीं। शाकाहारी, एगेटेरियन, वीगन या नॉन-वेज, सब के लिए।

कितना खर्च होगा

30 दिन का प्लानमुफ्त
कोच के साथ पहली कॉल, 20 मिनटमुफ्त
एक लाइव 1:1 सेशन, 1 घंटा₹999
12 सेशन का पैकेज₹10,999
24 सेशन का पैकेज₹19,999
कोच्ड मेंबरशिप, हर महीने₹1,999

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ऑनलाइन ट्रेनिंग जिम जितनी असरदार है?
हाँ, अगर कोच आपको लाइव देख रहे हों। कोच कैमरे पर आपका फ़ॉर्म देखते हैं, उसी समय सुधारते हैं, और प्लान आपके घर में मौजूद सामान के हिसाब से बनता है।

सेशन किस भाषा में होते हैं?
हिंदी, अंग्रेज़ी या दोनों मिलाकर। जिसमें आप आराम से बात कर सकें।

पहली कॉल में क्या होता है?
20 मिनट की बातचीत। आपका लक्ष्य, आपकी दिनचर्या, और अगर कोई चोट या तकलीफ़ है तो उसके बारे में। कोई दबाव नहीं।

कौन सा सामान चाहिए?
बस एक फ़ोन और खड़े होने की जगह। डम्बल या बैंड हों तो अच्छा है, पर ज़रूरी नहीं।

मुफ्त 30 दिन के प्लान से शुरू कीजिएसेट, रेप्स और फ़ॉर्म टिप्स के साथ वर्कआउट, और आपके घर के खाने पर बना डाइट प्लान। दो मिनट, कोई कार्ड नहीं।
मेरा मुफ्त प्लान बनाइएमुफ्त कॉल बुक करें